अम्बाला विकसित भारत संकल्प यात्रा!

अम्बाला || गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों कांग्रेस के समय के रहे नेता कपिल सिब्बल ने तो कोर्ट में यह कह दिया था कि राम तो एक कहानी है लेकिन भगवान श्रीराम तो हमारे रोम-रोम में बसते हैं और हमारे लिये जीवन हैं। शांतिपूर्ण तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसके लिये हम सबको मिलकर कार्य करना है और उनके सपने का साकार करना है।

अम्बाला || गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों कांग्रेस के समय के रहे नेता कपिल सिब्बल ने तो कोर्ट में यह कह दिया था कि राम तो एक कहानी है लेकिन भगवान श्रीराम तो हमारे रोम-रोम में बसते हैं और हमारे लिये जीवन हैं। शांतिपूर्ण तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसके लिये हम सबको मिलकर कार्य करना है और उनके सपने का साकार करना है। आज विदेशों में भारतीयों का गौरव बढ़ा है। भारतीयों को सम्मान के साथ आदर देने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के दुख-दर्द को समझते हैं। वर्ष 2047 तक लोगों की सभी समस्याओं का निवारण हो, इसके लिये वे लगे हुए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हरियाणा में 6200 गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से लोगों को उपलब्ध करवा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह व जोश है।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करने का काम करते हैं। वह दूरदर्शी सोच रखते हैं। देश आजादी की जब 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, उस समय हमारा देश भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होगा और यह सारा कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया गया है, 22 जनवरी को वहां पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा, इससे पहले नरेन्द्र मोदी ने जो भी बात कही है, उसे पूरा करने का काम किया है।