लव मैरिज के 6 महीने बाद लड़का लड़की के घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम!

चरखी दादरी में बेटी के प्रेम विवाह करने से खफा एक पिता ने भांजे और अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले दामाद के कंधे में गोली मारी और फिर बेटी को गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों ने छह माह पहले ही प्रेम विवाह किया था|

चरखी दादरी में बेटी के प्रेम विवाह करने से खफा एक पिता ने भांजे और अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले दामाद के कंधे में गोली मारी और फिर बेटी को गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों ने छह माह पहले ही प्रेम विवाह किया था|और वो अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। बौंदकलां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ फरार है।

बौंदकलां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 25 वर्षीय युवक ने छह माह पहले ही एक गांव निवासी युवती से मई में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि उनके विवाह से लड़की के परिजन खफा था। दोनों लड़के के गांव में ही रह रहे थे। मंगलवार शाम युवती का पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा। उसने बेटी को जबरन ले जाने का प्रयास किया तो युवक ने इसका विरोध किया। इसके चलते युवक के कंधे पर गोली मारी गई।

इतना ही नहीं आरोपी अपनी बेटी को भी साथ ले गया। उसी दौरान पुलिस टीम अलर्ट हो गई और आरोपी ने अपने गांव के समीप ही बेटी को पांच-छह गोली मार दी। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जा गया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले में बौंदकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जांच अधिकारी को थाने से बयान दर्ज करने के लिए रोहतक पीजीआई भेजा जा चुका है और  पुलिस की अन्य टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा