आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादुई शो आयोजन किया गया

हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादुई शो कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जादुई शो कराने का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना है। जादुई शो के माध्यम से लोग एक मंच पर आकर जादुई कला को देखते है और अपनी खुशी का इजहार करते है।

पलवल || आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से महाराणा प्रताप भवन में नि:शुल्क विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर द्वारा जादुई शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर द्वारा विभिन्न प्रकार के जादुई शो प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादुई शो कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जादुई शो कराने का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना है। जादुई शो के माध्यम से लोग एक मंच पर आकर जादुई कला को देखते है और अपनी खुशी का इजहार करते है। खुशी के ऐसे क्षण लोगों को तनाव सेे मुक्त कर देते है।

उन्होंने कहा कि यदि लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी तो उनका जीवन भी खुशहाल होगा। खुशहाल व्यक्ति देश व प्रदेश को भी खुशहाल बनाने में योगदान देगा। जगदीश नायर ने कहा कि कोविड 19 के कारण जीवन में तनावपूर्ण माहौल बन गया था जिससे निकलने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। जादुई शो के माध्यम से लोगों का यह तनाव दूर किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हार्दिक धन्यवाद वक्त करते है। उन्होंने कहा कि जादूगर सम्राट शंकर ने अपनी कला के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,जल संरक्षण,पर्यावरण को लेकर भी संदेश दिया है।