लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को प्रदूषण कम करने के लिए चलाया गया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तोहफे मे दिल्ली वालो को 50 नई लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बस दी| राजघाट डीटीसी डिपो से लो-फ़्लोर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर खाना किया| दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश भी वहा मौजूद थे|

लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को  प्रदूषण कम करने के लिए चलाया गया

|| Delhi || Shagun Dhillo || दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालो को नए साल पर नई लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बस का तोहफा दिया| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तोहफे मे दिल्ली वालो को 50 नई लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बस दी| राजघाट डीटीसी डिपो से लो-फ़्लोर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर खाना किया| दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश भी वहा मौजूद थे| दिल्ली मे अधिक प्रदूषण के कारण इन बसों को चलाया गया| इन बसों से प्रदूषण को कम करने मे भी साहयता मिलेगी|

इन बसों मे यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है| बस मे जीपीएस, सीसीटीवी, व्हील चेयर, महिलाओं के लिए 25 % पिंक सीट और वरिष्ठ लोगो के लिए सीट है| नेत्रहीन और दिव्यांगजनों के लिए हर बस मे 4 सीट है| सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा की मै दिल्ली मे प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और अधिक फायदेमंद परिवहन के नए युग मे दिल्ली वासियो का स्वागत करता हूं| बहुत खुशी की बात है की नई लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की जनता के लिए सड़को पर उपलब्ध होने जा रही है| दिल्ली के अंदर 300 लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बस हो गई है| 

दिल्ली मे कुल 7379 बसें हो गई है| दिल्ली की सड़को पर सबसे ज्यादा बसें देखने को मिलेगी| पहले दिल्ली की सड़को पर इतनी बसें नहीं थी| दिल्ली मे कई सालों तक बसें खरीदी नहीं गई थी| कुल 7379 बसों मे से 4060 बसें डीटीसी के अंतगर्त है और 3319 बसें डीआईएमटीएस के तहत संचालित के जा रही है| इन बसों को रोहिणी सेक्टर 37 डिपो से 7 रूटों पर चलाया जाएगा|