भिवानी लोकसभा चुनाव के लिए जजपा ने कसी कमर : भिवानी में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भिवानी, 10 फरवरी : प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनुप धानक ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर संगठन मजबूती पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जजपा की चाबी प्रदेश में विकास के दरवाजे खोलने का काम कर रही है और आगे भी जनता के सहयोग से जजपा जनहित में निरंतर कार्य करती रहेगी। मंत्री अनुप धानक शनिवार को स्थानीय ----- पर जजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

भिवानी, 10 फरवरी : प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनुप धानक ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर संगठन मजबूती पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जजपा की चाबी प्रदेश में विकास के दरवाजे खोलने का काम कर रही है और आगे भी जनता के सहयोग से जजपा जनहित में निरंतर कार्य करती रहेगी। मंत्री अनुप धानक शनिवार को स्थानीय ----- पर जजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया तथा आगामी चुनाव के मद्देनजर और भी मजबूती एवं सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि जजपा हर कार्यकर्ता कोहिनूर है। जींद की धरती पर जेजेपी बनी। कार्यकर्ताओं की मेहनत से 10 सीट विस चुनाव में मिली। आज गठबंधन सरकार निरंतर हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों को लेकर जजपा के निरंतर जनसंपर्क अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है और अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से जेजेपी लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी की सोच है कि जनता ने पार्टी को जो प्यार, स्नेह दिया है उसे सवाया करके लौटाया जाए और इस दिशा में गठबंधन सरकार में जजपा प्रदेश हित में काम कर रही है और आमजन के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है।