राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का घरौंडा में जोरदार हुआ स्वागत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का घरौंडा में जोरदार स्वागत किया गया | भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बच्चों से भी मिले राहुल गाँधी और किसानों से की बात| पुलिस कप्तान ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, एसपी भी यात्रा में चलें पैदल|

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का घरौंडा में जोरदार हुआ स्वागत

|| Gharaunda, Haryana || Kartik Bhardwaj || राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का घरौंडा में जोरदार स्वागत किया गया | भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, यात्रा  के दौरान बच्चों से भी मिले राहुल गाँधी और किसानों से की बात, पुलिस कप्तान ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था|  

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोहंड में  शुरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक जनसैलाब घरौंडा की सड़कों पर देखने को मिला। कोहंड से दहा बजीदा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी के आगमन से कांग्रेस नेताओं में एक खुशी दिखाई दी। राहुल गांधी के साथ फोटो क्लिक करवाने को लेकर भी नेताओं में होड़ देखने को मिली। पदयात्रा के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने अपना-अपना परिचय भी  राहुल गांधी को दिया और कांग्रेस की मजबूती को लेकर निरंतर कार्य करने की बात कही।

राहुल गांधी को छह बजे भारत जोड़ो यात्रा कोहंड से शुरू करनी थी, लेकिन राहुल गांधी अपनी माता सोनिया गांधी का तबियत जाने के लिए शुक्रवार की रात को ही दिल्ली निकल गए थे। जिसकी वजह से राहुल गांधी कोहंड में करीब आठ बजे पहुंचें और अपनी यात्रा शुरू की। कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र राठौर, रणदीप सूरजेवाला, प्रदेश सचिव रघबीर संधू, भूपेंद्र लाठर, नैनपाल राणा, टेकचंद कैमला, अनिल राणा, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान जैसे नेता राहुल गांधी के साथ चलते नजर आए। कोहंड से लेकर मधुबन तक राहुल गांधी का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान समर्थक अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाते दिखाई दिए।


कोहंड से जैसे ही राहुल गांधी की यात्रा शुरू हुई तो उनसे मिलने के लिए कुछ बच्चें पहुंचें हुए थे। जिनके साथ राहुल गांधी फोटो खिचवाई और उनका हाल चाल भी जाना। सुबह करीब साढ़े 10 बजे राहुल गांधी बसताड़ा के नजदीक पर्ल ढाबे पर टी ब्रेक के लिए रूके। जहां पर राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में चाय की चुस्की ली और चाय पर लोगों से चर्चा भी की। राहुल गांधी की यात्रा बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंची। जहां किसानों के साथ राहुल गांधी ने मुलाकात की और किसानों ने अपना एक मांत्र पत्र भी राहुल गांधी को सौंपा। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर करनाल पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। रात को ही पुलिस की गाडिय़ों ने गश्त बढ़ा दी थी। एसपी गंगाराम पुनिया ने खुद कमान संभाली और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया।