-चार लाख करोड़ के कर्ज में हरियाणा सरकार

प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता को कोई सुविधा नहीं दे रही है। इस बार पेश किए गए बजट में भी कटौती की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा दूसरों की उपलब्धियों को अपना बता कर गिना दिया गया है, लेकिन असली बात को वह जनता से छिपा गए हैं। प्रदेश को भाजपा सरकार ने चार लाख करोड़ के कर्ज तले दबा दिया है। आज हरियाणा पर चार लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। यह बात कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राजेश यादव बादशाहपुर ने कही। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने इस बार दो लाख करोड़ रुपए का जारी करना था, लेकिन इसमें भी कटौती कर दी गई। शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट में भी कटौती कर दी गई। प्रदेश में कोई नया स्टेट हाइवे निकाला नहीं गया, जबकि नेशनल हाइवे के कार्यों को भाजपा सरकार अपना कार्य बता रही है। बाइट- राजेश यादव बादशाहपुर, पूर्व प्रवक्ता, कांग्रेस

प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता को कोई सुविधा नहीं दे रही है। इस बार पेश किए गए बजट में भी कटौती की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा दूसरों की उपलब्धियों को अपना बता कर गिना दिया गया है, लेकिन असली बात को वह जनता से छिपा गए हैं। प्रदेश को भाजपा सरकार ने चार लाख करोड़ के कर्ज तले दबा दिया है। आज हरियाणा पर चार लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। यह बात कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राजेश यादव बादशाहपुर ने कही। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने इस बार दो लाख करोड़ रुपए का जारी करना था, लेकिन इसमें भी कटौती कर दी गई। शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट में भी कटौती कर दी गई। प्रदेश में कोई नया स्टेट हाइवे निकाला नहीं गया, जबकि नेशनल हाइवे के कार्यों को भाजपा सरकार अपना कार्य बता रही है। 
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राजेश यादव बादशाहपुर ने कहा कि पिछले बजट में मेट्रो के विस्तार के लिए पांच हजार करोड़ का प्रावधान किया गया था, लेकिन कोई कार्य नहीं किया गया। इस बार पेश किए गए बजट में एक बार फिर मेट्रो के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ऐसे में वह जनता को केवल बरगला रहे हैं। पिछली बार जिसे बजट में पेश किया जा चुका है उसे दोबारा बजट में शामिल कर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किया गया। अब चुनाव से पहले जनता को बरगला कर मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपाने का प्रयास कर रहे हैं।