महेंद्रगढ़ : सामाजिक संस्थाओं व पुलिस प्रशासन ने पदयात्रा निकाल कर लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया

महेंद्रगढ़ शहर के राव तुलाराम चौक से ब्रह्मदेव चौक तक सामाजिक संस्थाओं व पुलिस प्रशासन ने पदयात्रा निकाल कर लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया |

महेंद्रगढ़ : सामाजिक संस्थाओं व पुलिस प्रशासन ने पदयात्रा निकाल कर लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया

|| Mahendergarh || KArtik Bhardwaj || महेंद्रगढ़ शहर के राव तुलाराम चौक से ब्रह्मदेव चौक तक सामाजिक संस्थाओं व पुलिस प्रशासन ने पदयात्रा निकाल कर लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया |  महेंद्रगढ़ शहर के राव तुलाराम चौक से ब्रह्मदेव चौक तक सामाजिक संस्थाओं व पुलिस प्रशासन द्वारा पदयात्रा निकाल कर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया | इस साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया और यह साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम राव तुलाराम चौक से शुरू होकर ब्रह्मदेव चौक पहुंचा जहां आम जनता को साइबर के प्रति जागरूक किया गया | 

इस मौके पर नगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को 1930 के बारे में विस्तार से बताया | उन्होंने बताया कि यदि कोई साइबर ठग किसी के साथ साइबर ठगी करता है और आपसे पैसे की निकासी करता है तो इसकी सूचना तुरंत 1930 पर दें, ताकि समय रहते आपके पैसे की बचत हो सके और साइबर ठग को गिरफ्तार किया जा सके | उन्होंने कहा कि आजकल साइबर ठग तरह-तरह के लोगों को फुसलाते हैं और लोगों की गाढ़ी कमाई पल भर में हजम कर लेते हैं, जिससे आम लोगों का काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि साइबर के प्रति एनजीओ व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर हर दुकान पर जाकर पैम्फलेट भी बांटे जाएंगे, ताकि आम लोगों को साइबर के प्रति जागरूक किया जा सके।