अंबाला सेंट्रल जेल में दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या...

अंबाला सेंट्रल जेल में एक बंदी और एक कैदी ने एक साथ आत्महत्या कर ली। दोनों अंबाला जेल में स्नेचिंग के मामले में आये थे और इन्हे जेल के अलग वार्ड में क्वारेंटाईन किया गया था। जेल प्रशासन इसकी सुचना आज सुबह लगी। फ़िलहाल इस मामले की न्यायिक जाँच की जा रही है।

अंबाला सेंट्रल जेल में दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || अंबाला सेंट्रल जेल के अंदर आज सुबह एक कैदी और एक बंदी ने एक साथ आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कैदी सुनील अंबाला सेंट्रल जेल में मर्डर के मामले में सजायाफ्ता था और राम दास चोरी के मामलो को लेकर जेल में था। लेकिन इन्हे कोरोना के चलते पैरोल दी गयी थी जिसके बाद दोनों ने एक साथ अंबाला शहर के सेक्टर 7 में स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था जिसके चलते दोनों को 8 जून को दुबारा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाला था। कोरोना अलर्ट के चलते इन्हे जेल के क्वारेंटाईन वार्ड में अलग से रखा गया था। जेल में जब गिनती का वक्त आया तो दोनों गिनती में कम निकले जिसके बाद जेल कर्मियों ने इन्हे सर्च किया इस दौरान दोनों फंदे से लटके मिले। इसकी सुचना मिलने पर जेल में बलदेव नगर थाना से पुलिस भी कार्यवाई के लिए पहुंची। फ़िलहाल एसपी जेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की न्यायिक जाँच की जा रही है।