झज्जर के गांव कबलाना में पहुंचा शहीद गौरव दत्त शर्मा का पार्थिक शरीर...

क्षेत्र के गांव कबलाना के वीर सपूत गौरव दत्त शर्मा ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद गौरव इंडियन नेवी में पिछले आठ वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहा था। परिजनों के मुताबिक गौरव की सोमालिया जाने वाले जहाज पर ड्यूटी थी और जहाज में प्रेशर किट फटने से उसकी मौत हो गई।

झज्जर के गांव कबलाना में पहुंचा शहीद गौरव दत्त शर्मा का पार्थिक शरीर...

झज्जर (संजीत खन्ना) || क्षेत्र के गांव कबलाना के वीर सपूत गौरव दत्त शर्मा ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद गौरव इंडियन नेवी में पिछले आठ वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहा था। परिजनों के मुताबिक गौरव की सोमालिया जाने वाले जहाज पर ड्यूटी थी और जहाज में प्रेशर किट फटने से उसकी मौत हो गई। गौरव के शहीद होने की सूचना पर परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। परिजनों और ग्रामीणों को अपने वीर बेटे की शहादत पर गर्व भी था और आंखें भी  नम थी। करीब सांय गौरव का पार्थिव शरीर गांव में लाया गया। सैकड़ों की संख्या में मोटरसाईकिलों पर सवार युवाओं का काफिला अपने वीर भाई के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचा और भारत माता के  नारों से गांव कबलाना का स्टेडियम गूंज उठा। युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था और भारत माता की जय, शहीद गौरव अमर रहे के नारे लगाए। बाद में सैन्य सम्मान और राजकीय सम्मान के साथ शहीद गौरव का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्क्ल , जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम शिखा, डीएसपी शमशेर सिंह, सदर थाना प्रभारी  राजेश कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि भेट  की। इंडियन नेवी और हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने फायर करके भी  श्रद्धाजंलि अर्पित की। परिजनों के मुताबिक  गौरव दत्त शर्मा सुपुत्र नरेश शर्मा इंडियन नेवी में पिछले आठ वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहा था। गौरव वॉलीवाल के बेहतरीन खिलाड़ी था।  जिसके चलते कई बार इंडियन नेवी द्वारा उसे पुरस्कृत भी किया गया था। उसके पिता इलेक्ट्रिशयन है और भाई भारतीय  रेलवे में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि बीते फरवरी माह में ही गौरव की शादी हुई थी। उधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्क्ल शहीद के गांव पहुंच कर श्रधंजलि दी और परिवार को संतुनाव दी और इस दुःख की घडी में परिवार के साथ खड़े होने की बात कही |