खेल मंत्री अनिल विज ने खेल स्टेडियम के साथ खिलाड़ियों के लिए बन रहे हॉस्टल का किया निरिक्षण

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में 100 करोड़ से ऊपर की लागत से बन रहे खेल स्टेडियम और हॉस्टल का निरीक्षण किया।  विज की खुद की विधानसभा में बन रहा ये प्रोजेक्ट विज की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है

खेल मंत्री अनिल विज ने  खेल स्टेडियम के साथ खिलाड़ियों के लिए बन रहे हॉस्टल का  किया निरिक्षण

 अम्बाला (अंकुर कपूर ) ||  हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने आज खेल स्टेडियम के साथ साथ खिलाड़ियों के लिए बन रहे हॉस्टल का  निरिक्षण किया , विज के  आने की खबर मिलते ही खेल विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया , जिले के डीएसओ सहित वहां काम कर रहे सभी ठेकेदार विज के आने की खबर सुनते ही विज के पहुँचने से पहले ही मौके पर पहुँच गए। विज ने 100 करोड़ रुपये के ऊपर के इस प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देने के साथ साथ उन्हें जल्दी काम निबटाने के आदेश दिए। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में 100 करोड़ से ऊपर की लागत से बन रहे खेल स्टेडियम और हॉस्टल का निरीक्षण किया।  विज की खुद की विधानसभा में बन रहा ये प्रोजेक्ट विज की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है , लिहाजा विज हर दो तीन माह के बाद खुद इस परियोजना कापूर्ण निरिक्षण करने पहुँच जाते हैं।अनिल विज ने आज भी वहां मौजूद ठेकेदार और वहां काम कर रहे विभागीय  अधिकारियों से स्टेडियम और हॉस्टल के सभी कामों का ब्योरा लिया और फिर खुद एक एक कोने का निरिक्षण किया।  विज की मानें तो उनके निरिक्षण करने का मकसद निर्माण कार्यों की देख रेख करना है , ताकि वह खुद अपने प्रोजेक्ट्स पर नजर रखने के साथ साथ उनमे जरूरी तब्दीलियों को तुरंत करवा सकें।