यमुनानगर से सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को लेकर बसे हुई रवाना

हरियाणा के यमुनानगर से सैकड़ों मजदूरों को लेकर 50 से अधिक बसें आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जाने के लिए रवाना हुई ।कल सहारनपुर में कानून व्यवस्था को लेकर वहां के अधिकारियों ने हरियाणा से गई बसों को वापस लौटा दिया था। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने बताया कि सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए पूरे इंतजाम कर रही है और जहां के प्रवासी मजदूर है उन्हें वहां तक भिजवाया जा रहा है ।

यमुनानगर से सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को लेकर बसे हुई रवाना

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) || हरियाणा के यमुनानगर से सैकड़ों मजदूरों को लेकर 50 से अधिक बसें आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जाने के लिए रवाना हुई ।कल सहारनपुर में कानून व्यवस्था को लेकर वहां के अधिकारियों ने हरियाणा से गई बसों को वापस लौटा दिया था। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने बताया कि सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए पूरे इंतजाम कर रही है और जहां के प्रवासी मजदूर है उन्हें वहां तक भिजवाया जा रहा है ।यमुनानगर में आज हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर नजर आए। यह वह मजदूर है जो पिछले कई दिनों से पैदल चलकर जम्मू कश्मीर एवं पंजाब, चंडीगढ़ से यमुनानगर पहुंचे हैं। प्रवासी मजदूरों को यमुनानगर में अलग-अलग शेल्टर होम में रखा गया है। जहां उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने जिला के अधिकारियों के साथ इनकी व्यवस्था देखी और प्रवासी मजदूरों को बसों में भरकर रवाना करवाया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी भारी संख्या में पहुंचे यह ज्यादातर मजदूर जम्मू व पंजाब के हैं। वहां सरकारों द्वारा इन पर कंट्रोल नहीं किया और अब वह यमुनानगर पहुंचे हैं। जहां से इन्हें इनके राज्यों में भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक 9000 से अधिक प्रवासी मजदूरों को विभिन्न माध्यमों से उनके राज्यों में भिजवाया जा चुका है। शिक्षा मंत्री  ने कहा कि जो मजदूर जहां है वहीं रुके, क्योंकि उस स्थान पर उनका रजिस्ट्रेशन वहां के प्रशासन द्वारा करवाया जाता है लेकिन यह प्रवासी मजदूर उस स्थान को छोड़कर अगली जगह पहुंच जाते हैं जिसके चलते प्रवासी मजदूरों को भी दिक्कत आती है और प्रशासनिक अधिकारियों को भी दिक्कत आ रही है। उनका रजिस्ट्रेशन नई जगह कराने में मुश्किल होती है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा 3000 ट्रेनों की व्यवस्था की गई है और जो राज्य जितनी ट्रेनें मांग रहा है उसी के हिसाब से वहां व्यवस्था की जा रही है।वहीं प्रदेश व जिला स्तर पर सरकार द्वारा किए गए इंतजामों से प्रवासी मजदूर भी संतुष्ट नजर आए। उनका कहना है कि सरकार उनके लिए उन्हें भिजवाने की व्यवस्था कर रही है |यमुनानगर के एसडीएम दर्शन कुमार व डीएसपी सुधीर तनेजा ने इस अवसर पर बताया कि जो भी जस्टिस राज्य है का निवासी है वहां उसे भिजवाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है और इनके रहने खाने-पीने का भी पूरा प्रबंध सरकार द्वारा किया गया है।