फ़ेसबुक पर दोस्ती, 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, महिला का अश्लील वीडियो बना करता था ब्लेकमेन

बरसाना थाने मे तैनात सिपाही सतीश  से दोस्ती करना भारी पड़ गया। सिपाही ने महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक योन  शोषण किया करता था और साथ ही दो लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित महिला ने सिपाही सतीश से शादी की करने के कहने लगी तो सिपाही ने पीड़ित महिला को जान मारने की धमकी ओर अश्लील विडियो  को वायरल करने की धमकी देता रहता था|

फ़ेसबुक पर दोस्ती, 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, महिला का  अश्लील वीडियो बना  करता था ब्लेकमेन

मथुरा (मदन सरस्वत)|| बरसाना थाने मे तैनात पुलिसकर्मी सतीश ने महिला से फ़ेसबुक पर दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा ओर अश्लील वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लेकमेन करता रहता था व लाखों रुपए हड़पता रहता था| महिला ने जब शिकायत करने की बोलती थी तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी| फिलहाल  बरसाना थाने ने एफआईआर दर्ज कर ली है| सिपाही किया लाइन हाजिर कर दिया गया है| विभागीय कार्यवाही के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी गयी है|  

पीड़ित महिला उड़ीसा की रहने वाली है। उड़ीसा की रहने वाली इस महिला को फेसबुक पर  बरसाना थाने मे तैनात सिपाही सतीश  से दोस्ती करना भारी पड़ गया। सिपाही ने महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक योन  शोषण किया करता था और साथ ही दो लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित महिला ने सिपाही सतीश से शादी की करने के कहने लगी तो सिपाही ने पीड़ित महिला को जान मारने की धमकी ओर अश्लील विडियो  को वायरल करने की धमकी देता रहता था| 

जानकारी के अनुसार उड़ीसा की रहने वाली महिला का फेसबुक के माध्यम से बरसाना थाने की रिपोटिंग चौकी नंदगांव में तैनात सिपाही सतीश से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। सिपाही को महिला की सभी जानकारी मिलने के बाद सिपाही ने महिला को मिलने के लिए बरसाना बुला लिया और महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया ओर उसकी अश्लील विडियो भी बना ली। तभी से सिपाही अश्लील विडियो की नोक पर ब्लैकमेल करता रहा था। जब सिपाही ने महिला से शादी करने की बात कही तो महिला सिपाही के झांसे में आ गई, और सिपाही महिला का योन शोषण  दो साल तक करता रहा। सिपाही पीडित महिला को अश्लील विडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित महिला के द्वारा  सिपाही पर शादी का दबाब डालने लगी तो सिपाही ने महिला को हड़का कर भगा दिया। अपनी अस्मत और धन के लूट जाने के बाद महिला ने चौकी से लेकर थाने तक सिपाही के खिलाफ कार्यवाई को लेकर दर्जनों चक्कर लगाए पर किसी ने उसकी एक  नही  सुनी।

पीड़ित महिला ने रविवार की रात्रि को सिपाही से मिलने के लिए नंदगाँव चौकी  गई तो वहां भी महिला को फटकार मिली। पीड़ित महिला ने चौकी पर एक घंटा तक सिपाही से मिलने को हंगामा काटा। तो वहाँ तैनात अन्य सिपाहियों से उस महिला को थाने पहुंचाया। इसके बाद पीड़ित महिला को रात्रि में महिला थाने भेज दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही एसएससी शलभ माथुर ने आरोपी सिपाही  के खिलाफ  थाना  बरसाना में पीडिता की तहरीर के आधार पर  ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया, तत्काल आरोपी सिपाई सतीश को लाइन हाजिर भी कर दिया, और विभागीय जांच कर दंडात्मक कार्यवाही आदेश दिए|