चरखी दादरीमें चलेंगी रोडवेज बसें, रूटचार्ट बनाया....

चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज द्वारा दादरी से अन्य जिलों के लिए बसों का संचालन करने की मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में 22 मई से दादरी से कई जिलों के लिए बसें चलेंगी। विभाग द्वारा बसों को चलाने के लिए रूटचार्ट बनाते हुए स्टाफ की ड्यूटियां लगा दी हैं।

चरखी दादरीमें चलेंगी रोडवेज बसें, रूटचार्ट बनाया....

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || हरियाणा रोडवेज द्वारा दादरी से अन्य जिलों के लिए बसों का संचालन करने की मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में 22 मई से दादरी से कई जिलों के लिए बसें चलेंगी। विभाग द्वारा बसों को चलाने के लिए रूटचार्ट बनाते हुए स्टाफ की ड्यूटियां लगा दी हैं।कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन के कारण पूरे प्रदेश में बसों का संचालन रोक दिया गया था। अब हालात ठीक होने लगे तो फिर से करीब दो माह बाद रोडवेज बसें रोड पर दिखाई देंगी। रोडवेज विभाग के मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद दादरी डिपो से कई जिलों में बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। दादरी से रोहतक, झज्जर, भिवानी, महेंद्रगढ़ सहित कई रूटों पर बसें चलाने का रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है। रोडवेज बसें 22 मई को सुबह 8 बजे से रोड पर चलेंगी। डिपो महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने बताया कि 22 मई शुक्रवार को कई जिलों के रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है। बसों में 30 सवारियों तक थम्रल स्केनिंग करते हुए सोशल डिस्टेंस अनुसार बैठया जाएगा। बसों के संचालन के लिए स्टाफ भी नियुक्त कर दिया गया है। प्रत्येक दो घंटे बाद दादरी बस स्टैंड से बसें चलाई जाएंगी।