दूल्हा अपनी दुल्हन लिए बिना ही बरात लेकर वापस लौट

बारात का लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। बैंड बाजे की धुन पर बारातियों ने जमकर नृत्य किया और गांव में बरात चढ़ाई। बारात आने के बाद वधू पक्ष के लोगों ने सभी बारातियों को सम्मान के साथ खाना खिलाया। लेकिन लड़की पक्ष के अनुसार फेरों की रस्म से पहले ही वर पक्ष की तरफ से वधू पक्ष के सामने एक गाड़ी व एफडी करवाने का प्रस्ताव रखा गया। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ ने सुलह कराने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी।

भिवानी || दहेज लोभियों का एक बड़ा मामला सामने आया है। मांग पूरी नहीं होने पर फेरों से पहले दूल्हा अपनी दुल्हन लिए बिना ही बरात लेकर वापस लौट गया। इसके बाद वधू पक्ष की तरफ से दूल्हे समेत परिजनों के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दरअसल पूरा मामला सदर थाना इलाके के दिनोद गांव का है। यहां की लड़की का रिश्ता चिरंजीव कालोनी निवासी लड़के के साथ तय हुआ था। बारात भिवानी से गांव गई थी। बारात का लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। बैंड बाजे की धुन पर बारातियों ने जमकर नृत्य किया और गांव में बरात चढ़ाई। बारात आने के बाद वधू पक्ष के लोगों ने सभी बारातियों को सम्मान के साथ खाना खिलाया। लेकिन लड़की पक्ष के अनुसार फेरों की रस्म से पहले ही वर पक्ष की तरफ से वधू पक्ष के सामने एक गाड़ी व एफडी करवाने का प्रस्ताव रखा गया। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ ने सुलह कराने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। इसके बाद वर पक्ष दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात वापस लौट गई। अब ये मामला थाने पहुंच गया है। वधू पक्ष की तरफ से दूल्हा समेत उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई गई है।

मामले में दुल्हन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शादी थी। भिवानी के चिरंजीव कालोनी से बारात आई थी। फेरों से पहले उनके द्वारा गाड़ी और अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। दहेज को लेकर बात बिगड़ गई। दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। उन्होंने लड़का पक्ष पर कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की पक्ष की तरफ से एक शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।