सफ़ाई कर्मचारियों ने अपनी मांग मनवाने के लिए हरियाणा भर में अनूठा प्रदर्शन किया

कई सालों से हमारी माँगे मानी जाती है पर पूरी नहीं होती। उन्होंने बताया कि हमारी माँगे कौशल रोज़गार निगम को भंग करवाना, पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाना और ठेकेदारी प्रथा बंद करवाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। जो किसी की आवाज़ नहीं सुनती।

भिवानी || सफ़ाई कर्मचारियों ने अपनी माँग मनवाने के लिए हरियाणा भर में अनूठा प्रदर्शन किया। इन्होंने सुबह 5 बजे मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के घर जाकर उन्हें थाली बजाकर जगाने का काम किया। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार ने माँग पूरी नहीं की तो इस बार 75 पार वालों को हरियाणा पार करेंगे। 
बता दें कि हरियाणा भर में सफ़ाई कर्मचारी अपनी माँगो को लेकर आए दिन आंदोलन करते हैं, धरने प्रदर्शन करते हैं, यहाँ तक की हड़ताल तक करते हैं। इसके बाद उनकी मांग तो मान ली जाती है पर पूरी कभी नहीं होती। इसी के चलते ग़ुस्साए सफ़ाई कर्मचारी आज अल सुबह सड़कों पर उतरे। ज़ोरदार थालियाँ बजाते हुए मंत्रियों, सांसदों व विधायकों के आवास पर पहुँचे। वहाँ अपना माँग पत्र सौंपा। 

कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि कई सालों से हमारी माँगे मानी जाती है पर पूरी नहीं होती। उन्होंने बताया कि हमारी माँगे कौशल रोज़गार निगम को भंग करवाना, पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाना और ठेकेदारी प्रथा बंद करवाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। जो किसी की आवाज़ नहीं सुनती। इसलिए उसे जगाने के लिए आज ताली और थालियां बजाई गई हैं। उन्होंने कहा कि 28 मई को जीन्द में बड़ी रैली कर आगे का फ़ैसला लिया जाएगा। साथ ही कहा कि इस बार माँग पूरी नहीं हुई तो 75 पार का नारा देने वाली भाजपा का हरियाणा पार करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को कर्नाटक चुनावी नतीजों से सबक़ लेना चाहिए। 

एक समय था जब कोरोना भगाने के लिए थालियाँ बजाई गई। अब सफ़ाई कर्मचारी सरकार को नींद से जगाने के लिए थाली बजा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि ये थाली का सोर सरकार को जगा पाता है या नहीं।