नवेली दुल्हन की फंदे से लटकी मिली लाश

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि मृतका की मौत के कई घंटों बाद भी उन्हें सूचित नहीं किया गया। दूसरे लोगों से उन्हें पता चला तो वह मौके पर पहुंचे

नवेली दुल्हन की फंदे से लटकी मिली लाश

Delhi || Abhay ||  अंबाला के मिट्ठापुर में 25 वर्षीय पूजा की ससुराल में फंदे से लटककर मौत का मामला सामने आया है।मायके पक्ष ने  ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि मृतका की मौत के कई घंटों बाद भी उन्हें सूचित नहीं किया गया। दूसरे लोगों से उन्हें पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। मृतिका की बुआ के लड़के ने मीडिया के सामने पूजा को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए वहीँ उन्होंने कहा की ससुराल पक्ष के कहने पर एक बार लड़की की माँ ने 50 हज़ार रूपए उधार लेकर ससुराल वालों को दिए लेकिन उसके बाद भी निरंतर लड़की को ससुराल वाले दहेज़ के लिए तंग करते रहते थे ! वहीँ लड़की की   माता यमुनानगर की ओम पुरी कॉलोनी निवासी रेखा शर्मा ने मृत बेटी के पति सहित उसकी सास, ननद, ननदोई पर दहेज केलिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। कहा कि ससुरालीजनों ने पूजा को मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा था। जिस पर मायका पक्ष ने 50 हजार रुपये दे दिए थे, बाकी के रुपये देने थे। इस बीच पता चला कि पूजा ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली ! वहीँ उन्होंने कहा की ससुराल वालों ने हमें नहीं बताया बल्कि दूसरे लोगों से ही हमें पता चला की लड़की ने सुसाइड का पता चला ! वहीँ लड़की के ससुर ने सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा ऐसी कोई भी बात घर में नहीं हुई ! उन्होंने कहा कि लड़की दो तीन दिन से बीमार चल रही थी और उसको दवाई के लिए भी कहा त्यार हो जा वो त्यार होने के लिए गई तो कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | 

मृतिका की माता के ब्यान पर 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है ! पुलिस जांच अधिकारी ने कहा की विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया  कि पूजा की शादी मिट्ठापुर निवासी शुभम से 2020 में कोरोना काल में हुई थी। शुभम मोबाइल की दुकान चलाता है और उनके पास सवा साल का बच्चा था।