महेंद्रगढ़ - मनुष्य द्वारा मकर सक्रांति पर किए गए धर्म पुण्य का विशेष महत्व !

महेंद्रगढ़ || हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मकर संक्रांति पावन पर्व अपने आवास जयराम सदन पर हवन यज्ञ करके जरूरतमन्द लोगो को गरम कंबल वितरित कर व गुड रेवडी बाँट कर मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र की गौ सेवा आयोग द्वारा रजिस्टर्ड नौ गौशालाओ को गौ सेवा आयोग द्वारा प्रदान की गयी राशि के चेक वितरित किए।

महेंद्रगढ़ || हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मकर संक्रांति पावन पर्व अपने आवास जयराम सदन पर हवन यज्ञ करके जरूरतमन्द लोगो को गरम कंबल वितरित कर व गुड रेवडी बाँट कर मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र की गौ सेवा आयोग द्वारा रजिस्टर्ड नौ गौशालाओ को गौ सेवा आयोग द्वारा प्रदान की गयी राशि के चेक वितरित किए। जिनमे बाबा जयरामदास गौशाला खुडाना को 7 लाख 91 हजार 250, श्री गौशाला धौलपोश आश्रम महेंद्रगढ़ को 3 लाख 67 हजार 500, श्री गौशाला महेंद्रगढ़ को 11 लाख 63 हजार 250, श्री बाबा गुदड़िया गौशाला मधोगढ़ को 6 लाख 44 हजार 250, श्री बाँके बिहारी गौशाला जडवा को 6 लाख 37 हजार 500, बाबा समताईनाथ गौशाला नावा को 4 लाख 50 हजार, आदर्श गौशाला सतनाली को 5 लाख 49 हजार 750, बाबा खेतानाथ गौशाला खेड़की को 12 लाख 36 हजार, श्री कृष्ण सुदामा गौशाला भालखी को 2 लाख 40 हजार के चेक प्रबन्धकों को सौपे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि ऋषि मुनियों के देश भारत में त्योहारों व अनेक पर्वों का बड़ा महत्व है । देश के अलग-अलग कोने में प्रत्येक पर्व अलग-अलग तरीके से मनाए जाते हैं। मकर सक्रांति पर्व को भी भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मेहनत की कमाई में से धर्म पुण्य में पैसा अवश्य लगाना चाहिए। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि मकर सक्रांति पर्व पर दान का विशेष महत्व है। इस दिन भारत में लोग तिल, गुड,रेवड़ी का दान करते हैं। इस दिन गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान देने से कई हजार गुना पुण्य व्यक्ति को प्राप्त होता है। इस दिन दान करने से मनुष्य को अपने करियर में सफलता मिलती है। हमारे सास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को मकर सक्रांति पर्व पर तिल, गुड़, कंबल की वस्त्र और खिचड़ी का दान करना चाहिए। मकर सक्रांति पर किए गए धर्म पुण्य का विशेष महत्व है।