महेंद्रगढ़ - भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम की अध्यक्षता में जिला भाजपा के सभी प्रकोष्ठो की बैठक हुई!

महेंद्रगढ़ || जयराम सदन महेंद्रगढ़ में आगामी सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रस्तावित सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम की अध्यक्षता में जिला भाजपा के सभी प्रकोष्ठो की बैठक हुई।

महेंद्रगढ़ || जयराम सदन महेंद्रगढ़ में आगामी सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रस्तावित सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम की अध्यक्षता में जिला भाजपा के सभी प्रकोष्ठो की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव, नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि आगामी सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय भाजपा सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसद बोर्ड की सदस्या व पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव का जिला भाजपा की तरफ से नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में भाजपा की छावनी के नाम से जाना जाता है।

जिला स्तरीय सात जनवरी को सब्जी मंडी में होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा तथा लोकसभा चुनाव का जिला भाजपा की तरफ से बिगुल बजा दिया जाएगा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारी बहुमत से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने जयराम सदन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी भाजपा के लिए बड़ी शुभ मानी जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवाणी, देश के गृह मंत्री अमित शाह ने समय-समय पर इसी सब्जी मंडी से चुनावी बिगुल बजाने का कार्य किया है। वर्ष 2014 में अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो उन्होंने यहीं से चुनावी बिगुल बजाया था और भाजपा ने भारी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाई। 2024 के चुनावों का सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी से बिगुल बजा दिया जाएगा और देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेंगी।

इस मौके पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने विश्वास दिलाया कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र से सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रस्तावित सम्मान रैली में भारी संख्या भाजपा कार्यकर्ता आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा रैली के लिए कमर कसने का आह्वान किया। इस मौके पर नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ में होने वाली सम्मान रैली में नांगल चौधरी की हाजिरी सबसे अधिक होंगी। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र की जनता में रैली को लेकर भारी उत्साह है।