चौधरी वीरेंद्र अपनी हैसियत खुद ही जांच ले - अजय चौटाला

भी 2 जुलाई को जुलाना में जननायक जनता पार्टी द्वारा विशाल जनसभा की गई थी और अब 30 जुलाई को फरीदाबाद में करने जा रहे हैं। 2024 के चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी मजबूती से काम कर रही हैं। 2024 के चुनाव में जननायक जनता पार्टी मज़बूती से चुनाव लड़ेगी। 

गुरुग्राम || जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। जो पार्टी दिल्ली के सबसे नजदीक वह पिछले दस सालों में अपना संगठन तक नही खड़ा कर सकी। चुनाव क्या लड़ेगी। जब कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। चौधरी वीरेंद्र सिंह का कोई बजूद नही हैं। वह अपना आंकलन स्वयं ही कर ले। अजय सिंह चौटाला गुरुग्राम के भीमगढ़ खेड़ी में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुचे थे। वहीं उनके साथ जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी मौजूद रहे। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे हैं। अभी 2 जुलाई को जुलाना में जननायक जनता पार्टी द्वारा विशाल जनसभा की गई थी और अब 30 जुलाई को फरीदाबाद में करने जा रहे हैं। 2024 के चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी मजबूती से काम कर रही हैं। 2024 के चुनाव में जननायक जनता पार्टी मज़बूती से चुनाव लड़ेगी। 

जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जननायक जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे हैं। तो कहीं ना कहीं पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा हैं। भाजपा के मुद्दे पर निशान सिंह ने बोला की उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा जा रहा है तो कहीं ना कहीं पार्टी गठबंधन में जो विवाद चल रहा हैं। वह कहीं ना कहीं तूल पकड़ता जा रहा हैं। 2024 के चुनाव में जननायक जनता पार्टी मज़बूती से चुनाव लड़ेगी।