भिवानी हरियाणा सरकार ने शुरू किया मिशन कर्मयोगी!

भिवानी || हरियाणा सरकार की पहल की हर कर्मचारी कर्मयोगी बने और जनता को उसका लाभ मिले, इसके लिए मिशन कर्मयोगी शुरू किया गया है। इस मिशन के तहत हरियाणा सरकार ने कर्मचारियो की एक दिन की ट्रेनिंग शुरू कर रखी है। जिसके जरिये कर्मयोगी बनेंगे ओर नई व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

एक दिवसीय यह ट्रेनिंग कर्मचारियो को कर्मयोगी बनाएगी। भिवानी के राजकीय कन्या स्कूल की कंप्यूटर लैब में आयोजित इस ट्रेनिंग में शुरुआत में मुख्यमंत्री मनोहरलाल का कर्मचारियो को कर्मयोगी बनने का आह्वान है। ट्रेनिंग देने के लिए आये एमटी प्रवक्ता बजरंग कुमार व सारिका शर्मा ने बताया कि सरकार चाहती है कि हर कर्मचारी कर्मयोगी बने उन्हें उनके कार्य कर्तव्य के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि उनका कार्य क्या है और कैसे कार्य किया जा सकता है। उन्होने बताया कि इस ट्रेनिंग के माध्यम से कर्मचारी बहुत कुछ सीख रहे है। उनमें सीखने का उत्साह भी बहुत है।वही ट्रेनिंग लेने आए कर्मचारियों ने भी इसे काफी अच्छा बताया है। उन्होंने बताया कि सरकार को इस तरह की ट्रेनिंग समय समय पर करवाते रहना चाहिए।