भिवानी- दुनिया में भारत को महाशक्ति बनाने में गीता निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका!

भिवानी || कर्म के सिद्धांत को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने का कार्य गीता जयंती समारोह के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा सरकार हर जिला स्तर पर इन समारोहों का आयोजन कर गीता के पाठ को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। क्योंकि गीता का उपदेश हरियाणा की पावन धरती कुरूक्षेत्र से भगवान श्रीकृष्ण 5160 वर्ष पहले दिया था।

भिवानी || कर्म के सिद्धांत को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने का कार्य गीता जयंती समारोह के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा सरकार हर जिला स्तर पर इन समारोहों का आयोजन कर गीता के पाठ को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। क्योंकि गीता का उपदेश हरियाणा की पावन धरती कुरूक्षेत्र से भगवान श्रीकृष्ण 5160 वर्ष पहले दिया था। भिवानी में आयोजित गीता जयंती समारोह में मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गीता हमें कर्म के सिद्धांत को सिखाती है। इससे हमें जीवन जीने की कला का पता चलता है तथा हर क्षेत्र में व्यक्ति गीता के सिद्धांतों को अपनाकर उन्नति कर सकता है।

भिवानी में आयोजित दो दिवसीय गीता जयंती समारोह में पहुंचे कृषि मंत्री ने हवन-यज्ञ कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। वही विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं व रंगमंच के कलाकारों ने भारतीय संस्कृति व हरियाणवी संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। गीता जयंती समारोह में बड़ी संख्या में आम लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर विभिन्न विभागों की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने कहा कि कुरूक्षेत्र की भूमि से दुनिया को गीता का संदेश गया है। इस संदेश से हमेंं जीवन जीने की कला का पता चलता है। युवा पीढ़ी गीता के संदेश को अपनाकर ना केवल अपनी, बल्कि राष्ट्र की उन्नति कर सकते है। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार 14 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दे रही है। जो अपने आप में एक मिसाल है। इसके साथ ही कृषि के क्षेत्र को उन्नत करने के लिए प्रदेश के युवाओं को माइक्रो इरीगेशन, फसल विविधकरण, प्राकृतिक व जैविक खेती, बागवानी की तरफ अग्रसर कर रही है। उन्होंने कहा कि बीज से लेकर बाजार तक राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। कृषि को फायदे का सौदा बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कृषि व बागवानी क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।