आजम खान को फिर होगी जेल ? लगा गवाह को धमकाने का आरोप।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। औऱ इस बार आजम पर गवाह को धमकाने का आरोप लगा है। जिसके बाद आजम खान समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

आजम खान को फिर होगी जेल ? लगा गवाह को धमकाने का आरोप।

Delhi (Rakesh Kumar) || समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। औऱ इस बार आजम पर गवाह को धमकाने का आरोप लगा है। जिसके बाद  आजम खान समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल इस बारआजम खान पर गवाह को धमकाने का आरोप लगा है। इसी आरोप में आजम खान  समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 2019 में दायर हुए एक मामले के गवाह ने केस दर्ज कराया है। जमानत पर चल रहे व्यक्ति का किसी गवाह को धमकी देना गंभीर मामला माना जाता है। ऐसे में इस बात की चर्चा  होने लगी है कि आजम खान एक बार फिर से जेल जाएंगे। 

महीनों तक जेल में रहे आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद बाहर आने का मौका मिला था। आजम खान पर 2019 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इसी मामले में गवाह को धमकाने का आरोप है। 2019 में दर्ज मुकदमे में पीड़ित नन्हे गवाह है। 

पिड़ित ने आरोप है कि आजम खान की ओर से उसे धमकाया जा रहा है। शहर के कोतवाली में आजम खान समेत 6 अज्ञात लोगों  के उपर मुकदमा दर्ज हुआ है। आजम खान पर धारा 147, 195-A, 506 और 120B में मुक़दमा दर्ज किया गया है। 

साथ ही आपको बताते चलें कि इससे पहले आजम खान धोखाधड़ी के मामले में करीब 27 महीने तक सीतापुर जेल में बंद रहे थे। 19 मई को सपा नेता आजम खान जेल से बाहर आए थे। इसके बाद से आजम खान लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं।