अंबाला : भाजपा को हासिल हुई बड़ी मजबूती, 60 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए

अंबाला शहर में भाजपा को बड़ी मजबूती हासिल हुई है विधायक असीम गोयल में आस्था जताते हुए वार्ड नंबर 10 से 60 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली.

अंबाला : भाजपा को हासिल हुई बड़ी मजबूती,  60 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए

|| Ambala, Haryana || Aditya Kumar ||अंबाला शहर में भाजपा को बड़ी मजबूती हासिल हुई है. विधायक असीम गोयल में आस्था जताते हुए वार्ड नंबर 10 से 60 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली. शहर में ऐसी चर्चा रहती है कि वार्ड नंबर 10 में भाजपा कांग्रेसी नेता मिथुन वर्मा के चलते खासी कमजोर नजर आती है लेकिन अब सैलजा गुट के कट्टर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आने से भाजपा वार्ड 10 में बढ़त बनाती नजर आ रही है. विधायक असीम गोयल ने पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए भाजपा में मान सम्मान मिलने का आश्वासन दिया. वहीं कांग्रेस को छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले वार्ड 10 वासियों ने कहा कि कांग्रेसी पार्टी का गुटबाजी के चलते अब कोई अस्तित्व नहीं रहा वह विधायक असीम गोयल द्वारा अंबाला के किए गए विकास से प्रभावित है.

विधायक असीम गोयल के निर्देशों पर सीएससी सेंटरों द्वारा की जा रही फालतू वसूली पर सख्ताई करने के लिए एसडीएम अंबाला में सीएससी सेंटरों पर रेड की। जिसको लेकर विधायक असीम गोयल ने कहा कि सीएससी सेंटरों द्वारा जनता से किसी भी तरह की फालतू वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने रेड़ के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर कई सीएससी सेण्टर वालों को वार्निंग दी है।