भगवान रामलाल के दर्शन करने के लिए आज महेंद्रगढ़ जिले से 65 कार सेवक आयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।

भगवान रामलाल के दर्शन करने के लिए आज महेंद्रगढ़ जिले से 65 कार सेवक आयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। सभी कारसेवकों ने अपने माथे पर चंदन तिलक और भगवा रंग का पट्टका धारण किया हुआ था। इस दौरान भगवान राम के जयकारे लगाए गए तथा ढोल की थाप पर सभी राम भक्तो ने जमकर नृत्य भी किया। बता दे कि महेंद्रगढ़ जिले का केंद्र महेंद्रगढ़ शहर के हुड्डा पार्क को बनाया गया था ओर यही से कार सेवक बस द्वारा भिवानी के लिए रवाना हुए।

भगवान रामलाल के दर्शन करने के लिए आज महेंद्रगढ़ जिले से 65 कार सेवक आयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। सभी कारसेवकों ने अपने माथे पर चंदन तिलक और भगवा रंग का पट्टका  धारण किया हुआ था।  इस दौरान भगवान राम के जयकारे लगाए गए तथा ढोल की थाप पर सभी राम भक्तो ने जमकर नृत्य भी किया। बता दे कि महेंद्रगढ़ जिले का केंद्र महेंद्रगढ़ शहर के हुड्डा पार्क को बनाया गया था ओर यही से कार सेवक बस द्वारा भिवानी के लिए रवाना हुए कार सेवक कैलाश पाली ने बताया कि जिले से 65 कार सेवक आयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। वो बस के माध्यम से पहले भिवानी जाएंगे। वहां से ट्रेन में सवार होकर आयोध्या के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य के कारसेवकों के लिए फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है और  सरकार की ओर से रामलला के दर्शन करने के लिए स्पेशल आस्था ट्रेन चलाई है और यह ट्रेन हिसारभिवानी होते हुए शुक्रवार की सुबह आयोध्या पहुंचेगी। पूरे हरियाणा से लगभग 1470 कार सेवक भगवान आयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कारसेवकों के अलावा निधि संग्रह में अपना योगदान देने वाले रामभक्त और प्राण प्रतिष्ठा  के दिन अपना अहम योगदान देने वाले लोग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 500 वर्षों में बुजुर्गों ने 77 लड़ाई लड़ी और जिनमें ढाई लाख लोगों ने अपना बलिदान दिया। वो राम मंिदर की प्राण प्रतिष्ठा को नहीं देख पाए लेकिन यह उनका सौभाग्य है कि जो वो आज रामलाल के दर्शन करने जा रहे हैं।