विज्ञान प्रतियोगिता आयोजन

आज भिवानी में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें 252 बच्चों ने भाग लिया है जिसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है| इस कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इनामी राशि दी जाएगी

विज्ञान प्रतियोगिता आयोजन

|| Bhiwani || Shagun Dhillo || भिवानी डीपीसी कार्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया| प्रतियोगिता में मॉडल मेकिंग पोस्टर मेकिंग और रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है| जिसमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में डीपीसी निर्मल दहिया ने बताया कि आज के कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया है| जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें भिवानी जिले के लगभग सभी विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया है|  इस कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इनाम मे राशि दी जाएगी| और जो बच्चे यहां प्रथम और द्वितीय रैंकिंग हासिल करेंगे उनको राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा|

निर्मल दहिया ने बताया कि आज भिवानी में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें 252 बच्चों ने भाग लिया है जिसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है| उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चे अलग-अलग तरह की कलाएं दिखाएंगे| जिसमें बच्चे दिल के ऊपर अपनी अलग-अलग कलाएं दिखाएंगे उन्होंने बताया कि बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएं यहां दी गई है बच्चों को कोई भी असुविधा ना हो इसका ध्यान रखा गया है| इसमें विभिन्न विभागों के साथ मिलकर बच्चों की साइंस के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी जाती है पहले यह प्रतियोगिता खंड स्तर पर किए जाते थे| अब यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर किए जाते हैं|

विवेक अदलखा सहायक परियोजना संयोजक ने बताया कि आज भिवानी में जिला स्तरीय में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता रखी गई है| जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में मॉडल मेकिंग पोस्टर मेकिंग और रोलप्ले प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें बच्चों को नगद पुरस्कार भी दिया जाएंगे| जो बच्चे मॉडल मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हे 2500रुपे, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ₹2000, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 1500रुपे दिए जाएंगे वही उन्होंने बताया कि जो बच्चे पोस्टर मेकिंग और रोलप्ले में भाग लेंगे उन बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को ₹2000 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 1200, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को ₹800 दिए जाएंगे|