फंदे पर लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बृजवासी कॉलोनी में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतका की पहचान शास्त्री नगर निवासी राज (19) के रूप में हुई है। मृतका की करीब छह माह पहले बृजवासी युवक के साथ लव मैरिज हुई थी।

फंदे पर लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

|| Bhiwani, Haryana || Aditya Kumar || बृजवासी कॉलोनी में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतका की पहचान शास्त्री नगर निवासी राज (19) के रूप में हुई है। मृतका की करीब छह माह पहले बृजवासी युवक के साथ लव मैरिज हुई थी। मृतका के परिजनों ने उनकी बेटी को मारकर फंदा पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया

इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और उन्होंने अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
मृतका के पिता हरीश ने बताया कि उसकी छह संतानें हैं, पांच लड़के व एक लड़की। उसकी लड़की राज ने करीब छह माह पहले बृजवासी कॉलोनी निवासी जोनी के साथ लव मैरिज की थी। जिसके बाद वह राज के साथ मारपीट करने लगा। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उसकी लड़की ने फांसी लगा ली है। यह सूचना पाकर वह नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जहां उसकी लड़की राज मृत अवस्था में मिली।
करीब पंद्रह दिन पहले मां को बताई आपबीती
मृतका की मां दुर्गा ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने के लिए करीब पंद्रह दिन पहले उसके घर के बाहर गई थी। जहां उसकी बेटी ने बताया कि जोनी उसके साथ मारपीट करता है और उसे अपने परिजनों से मिलने से मना करता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी कहासुनी हुई थी। लेकिन तब समझा-बुझाकर मामला वहीं शांत करवा दिया गया। मृतका की मां दुर्गा ने बताया कि उसकी बेटी के साथ अल सुबह करीब दो बजे भी मारपीट की गई और उसके बाद उसे मारकर फंदा पर लटका दिया।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने पुलिस से अपील की है कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करें और जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी