पहलवान बजरंग पूनिया करेंगे संगीता फौगाट से शादी , दोनों के रिश्तों को परिजनों ने सहमति दी

महाबीर फौगाट के अनुसार ओलंपिक के लिए दोनों बेटियां प्रेक्टिस में जुटी हैं। संगीता चोट से उभरते हुए कड़ी मेहनत कर रही है वहीं विनेश इस बार पिछली गलतियों को भूलकर मैदान में डटी है। दोनों बेटियों से गोल्ड की उम्मीद है।

पहलवान बजरंग पूनिया करेंगे संगीता फौगाट से शादी , दोनों के रिश्तों को परिजनों ने सहमति दी

चरखी दादरी एशियन व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेसलिंग में अनेक पदक जीत चुकी फौगाट सिस्र्टस की सबसे छोटी संगीता फौगाट वल्र्ड के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया से शादी करेगी। संगीता 59 किग्रा वर्ग में नैशनल चैंपियन रह चुकी हैं। दोनों पहलवानों के रिश्ते की परिनों द्वारा सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि टोक्यो ओलिंपिक के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। संगीता से बड़ी बहन बबीता फौगाट का भी रेसलर विवेक सुहाग से रिश्ता पक्का हो चुका है। बजरंग व संगीता की जोड़ी टोक्यो ओलिंपिक के बाद ही विवाह बंधन में बंधेगी। बजरंग जहां कोच शाको बेंटिनिडिस की देखरेख में ओलिंपिक की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो संगीता फिलहाल नैशनल कैंप में हैं और चोट से ऊबर रही हैं। यह कपल पिछले 3 वर्षों से डेट कर रहा है। इस खबर की संगीता के पिता और कोच महावीर फौगाट ने पुष्टि की है। फौगाट सिस्टर्स वर्ष 2017 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में एक साथ मैट पर उतरी थी। जिनमें फौगाट बहनों के नाम से जानी वाली चरखी दादरी के बलाली गांव की गीता फौगाट, रितु फौगाट, संगीता फौगाट तीनों सगी बहनें और उनके चचेरी बहन विनेश फौगाट शामिल रही। गीता व विनेश की शादी पहले ही हो चुकी है। वहीं अर्जुन अवार्डी व फौगाट बहनों के पिता महाबीर पहलवान ने संगीता व बजरंग के रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों परिवारों के बीच बेहतर रिश्ते हैं। मैं बच्चों के लिए खुश हूं और उनकी भावनाओं की इज्जत करता हूं। मैंने उन्हें हमेशा कहा है कि वह अपना जीवन साथी खुद चुनें। मैं संगीता के लिए खुश हूं और इस पर टोक्यो ओलिंपिक के बाद फैसला लिया जाएगा।  अर्जुन अवार्डी व फौगाट सिस्टर्स के पिता महाबीर पहलवान ने बताया कि फिलहाल बजरंग व संगीता का ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर ध्यान है। बाद में टोक्यो ओलंपिक में दोनों मेडल लेकर देश का नाम रोशन करें, यह उनके लिए दोहरी खुशी होगी। ओलंपिक के बाद ही दोनों के बीच परिवार से रिश्ते को बढ़ाते हुए शादी के बारे में विचार किया जाएगा।