किसानो ने धान की बिजाई शुरू, लेबर की कमी हो रही महसूस....

अंबाला के किसानो ने धान की बिजाई शुरू कर दी है लेकिन धान की बिजाई के लिए किसानो को इस बार लेबर की कमी महसूस हो रही है जिसके चलते किसानो ने अब DSR मशीन से खेतो में धान की बिजाई शुरू कर दी है।

किसानो ने धान की बिजाई शुरू, लेबर की कमी हो रही महसूस....

अंबाला (अंकुर कपूर) || अंबाला के किसानो ने धान की बिजाई शुरू कर दी है लेकिन धान की बिजाई के लिए किसानो को इस बार लेबर की कमी महसूस हो रही है जिसके चलते किसानो ने अब DSR मशीन से खेतो में धान की बिजाई शुरू कर दी है। इस बार किसानो को सरकार की तरफ से मेरा पानी मेरी विरासत योजना का लाभ भी देने की बात कही गयी है जिसमे किसान धान के इलाका मक्का या दाल इत्यादि की बिजाई कर सकते हैं लेकिन अंबाला के किसानो का कहना है उनके खेतो में सिर्फ़ धान की बिजाई ही हो सकती है। अंबाला में किसानो ने धान की बिजाई करनी शुरू कर दी है। इस बार किसान धान की बिजाई DSR मशीन से कर रहे हैं यह प्रयोग ज्यादातर किसानो के लिए नया है इसलिए किसानो को अभी इसके सही नतीजो की जानकारी भी नही है। किसानो को इस बार मशीन से बिजाई लेबर की कमी के कारण करनी पड़ रही है। जिसके चलते किसानो ने DSR मशीन की खरीद की है। बड़े किसानो के लिए यह काफी सस्ती है लेकिन उन्हें खुद काम करना पड़ रहा है। वहीँ छोटे किसानो को यह काफी महंगी पड़ रही है क्यूंकि वे एक दम एक लाख रुपया खर्च नही कर सकते। DSR मशीन 1 घंटे के अंदर एक किले में आसानी से बिजाई कर देती है वहीँ बिना मशीन के 10 लोग 2 घंटे में 1 किले में बिजाई कर पाते हैं। इस बार हरियाणा सरकार ने किसानो को मेरा पानी मेरी विरासत योजना भी दी थी जिसके अंर्तगत किसान धान की फसल के इलावा मक्का या दाल बीज सकते हैं लेकिन अंबाला के किसानो का कहना है उनके खेतो में सिर्फ़ धान की बिजाई ही हो सकती है यहाँ बाढ़ का खतरा ज्यादा रहता है।