चरखी दादरी पुलिस ने बिना मास्क घूमने वालों के काटे चालान...

चरखी दादरी शहर में बिना मास्क व आस-पास घूमने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के चालान किए। बिना मास्क वालों के चालान काटने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों ने मास्क लगा लिया। वहीं शहर में बिना मास्क पहुंचे लोगों ने मास्क खरीदकर लगाए।

चरखी दादरी पुलिस ने बिना मास्क घूमने वालों के काटे चालान...

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || चरखी दादरी शहर में बिना मास्क व आस-पास घूमने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के चालान किए। बिना मास्क वालों के चालान काटने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों ने मास्क लगा लिया। वहीं शहर में बिना मास्क पहुंचे लोगों ने मास्क खरीदकर लगाए। प्रशासन के निर्देशानुसार पुलिस बाजार में लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं बिना मास्क के घूम रहे लोगों का मौके पर ही चालान किया गया।
जिले में बढ रहे कोरोना संक्रमित मामलों को लेकर पुलिस कर्मचारियों ने शहर में दुकानदारों से खुद व ग्राहक दोनों को मास्क लगाने के लिए भी जागरूक किया। डीएसपी हैडक्वाटर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है। मास्क न लगाने वाले लोगों पर जुर्माना का प्रावधान किया हुआ है।

इसके बावजूद मास्क नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए घर से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाकर घर से निकलें। बाहर कोरोना महामारी एक दुश्मन की तरह खड़ी है। इसके बचाव के लिए स्वयं को ही सचेत होना होगा। पुलिस ने मास्क को लेकर जो बाजार में चालान काटने का अभियान चलाया है इससे लोगों में भय पैदा हुआ है। चलाए गए अभियान से शायद अब लोग मास्क लगाकर घर से निकलेंगे।