द्वारका में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली महिला की हालत गम्भीर।

द्वारका सेक्टर 13 रेडिशन ब्लू होटल के पास बदमाशों ने एक कार पर कई गोलियां चलाई | महिला चालक अपने बच्चे के साथ जा रही थी जैसे ही वो सेक्टर 13 में पहुंची गोल चक्कर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया जिसमें महिला को भी दो से तीन गोलियां लगी है |

द्वारका में  बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली महिला की हालत गम्भीर।

दिल्ली ( मदन मोहन तंवर ) ||  द्वारका  क्राइम का अड्डा  बनता जा रहा है | जहां दिन दहाड़े एक ऐसा वाक्या सामने आया  जो दिल्ली में कानून व्यवस्था की पोल खोलते नज़र आ रही है  |  द्वारका सेक्टर 13 रेडिशन ब्लू होटल के पास बदमाशों ने एक कार पर कई गोलियां चलाई | महिला  चालक अपने बच्चे के साथ जा रही थी जैसे ही वो सेक्टर 13 में पहुंची  गोल चक्कर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया जिसमें महिला को भी दो से तीन गोलियां लगी है | 


कार चालक घायल  महिला का नाम किरन बाला है | किरण  सुबह लगभग आठ बजे अपनी कार चलाकर जा रही थी, जब हमलावरों ने उसे गोली मारी | एक गोली महिला की गर्दन में फंस गई और कार से उसका नियंत्रण हट गया और उसकी कार फुटपाथ से जा टकराई |  इसके बाद उसे वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया | 

 खैर  इस हमले के पीछे कारण जो भी हो द्वारका अपराधियों का गढ़ बनती जा रही है  और आए दिन बड़ी वारदाते होती  है। पुलिस अब वारदात के बाद जांच की लकीर पिट रही है। मामले को लेकर कई खुलासे होने बाकी है कि वारदात किसने ओर क्यों कि महिला की हालत गम्भीर है।