जेल में बंद पति के लिए नशे की खेप लेकर पहूँची महिला गिरफ्तार

अंबाला सेंट्रल जेल में बंद अपने पति को मिलने पहुंची महिला को पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया | पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में पता लगाया जाएगा महिला नशा कहा से लेकर आई थी।

जेल में बंद पति के लिए नशे की खेप लेकर पहूँची महिला गिरफ्तार


Ambala (Ankur Kapoor) : अंबाला सेंट्रल जेल में बंद अपने पति को नशा देने आई महिला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला कल अपने पति से जेल में मुलाकात करने के बहाने कपड़ो में छुपाकर नशा देने पहुंची थी | मुलाकात के समय महिला हेड वार्डर को महिला पर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई तो उसकी लोअर की मुहरी से सवा आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

जेल प्रशासन की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है जिस पर कारवाई करते हुए आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस को 2 दिन की रिमांड मंजूर हुई है पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला मोहाली जिले डेराबस्सी की रहने वाली है उसका पति चोरी के मामले में पिछले डेढ़ महीने से जेल में बंद है महिला पर पहले भी एन डी पी एस का मुकदमा दर्ज है कल महिला अपने पति को नशा देने जेल में पहुंची थी।