गठबंधन को लेकर कोई संशय नहीं - दुष्यंत चौटाला

जेजेपी व बीजेपी सरकार साढ़े 3 वर्षो से स्थिरता से कार्य कर रही है और लोगों को स्थिर और विकास वाली सरकार दे रही है। उन्होने कहा कोरोना, किसान आंदोलन के बीच में भी सरकार ने बढ़िया तरीके से कार्य करके दिखाया है। किसानों की बेशक सूरजमुखी को लेकर आंदोलन चल रहा है लेकिन हरियाण राज्य ही एक ऐसा राज्य है जो हरियाणा में सबसे ज्यादा सूरजमुखी का पैसा किसानों को दे रहा है।

भिवानी || भिवानी पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए 24 के चुनाव की तैयारियां व गठबंधन बारे बताया तथा आप पार्टी के चुनावी शंखनाद पर कटाक्ष किया। सबसे पहले उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनका गठबंधन स्थिरता से कार्य कर रहा है। प्रदेश सरकार जनता के कार्य कर रही है ताकि जनता को अच्छे कार्य मिले। गठबंधन को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय उन्हें नही है।  
चुनावी तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बूथ स्तर पर कार्य कर रही है और संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बूथ मजबूत हो भी रहा है, इसके साथ बूथ पर महिला सखी भी बनाई जा रही है। दोनों ही संगठन अच्छे से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि जेजेपी व बीजेपी सरकार साढ़े 3 वर्षो से स्थिरता से कार्य कर रही है और लोगों को स्थिर और विकास वाली सरकार दे रही है। उन्होने कहा कोरोना, किसान आंदोलन के बीच में भी सरकार ने बढ़िया तरीके से कार्य करके दिखाया है। किसानों की बेशक सूरजमुखी को लेकर आंदोलन चल रहा है लेकिन हरियाण राज्य ही एक ऐसा राज्य है जो हरियाणा में सबसे ज्यादा सूरजमुखी का पैसा किसानों को दे रहा है। कांग्रेस की बात हो या आम आदमी पार्टी की दोनों ही पार्टियों की सरकार पड़ोसी राज्यों में है लेकिन फिर भी हरियाणा सबसे ज्यादा पैसा दे रहा है।
भिवानी लोकसभा क्षेत्र अजय सिंह चौटाला की कर्मक्षेत्र मानी जाती है। ऐसे में अगर कानूनी अड़चन नही आई तो अजय सिंह चौटाला को भिवानी लोकसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जो जजमेंट आई है उसमें उन्हें रिलीफ मिलने की सम्भवना है तथा कर्मभूमि संभालने का आग्रह किया जाएगा। आमआदमी पार्टी के जींद से शंखनाद करने पर दुष्यंत चौटाला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर कोई जींद में उन्हें कमजोर करने का प्रयास करता है लेकिन वे ओर अधिक मजबूत हो रहे है। आम आदमी पार्टी लोकसभा से पहले विधानसभा चुनाव की बात करती है।