रादौर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस कर्मचारी पर की फायरिंग...

रादौर बाइक सवारों ने पुलिस कर्मचारियों पर की फायरिंग, पुलिस गश्त के दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक पर सवार युवकों ने चलाई गोली,SI सतीश कंबोज को लगी गोली, यमुनानगर के निजी अस्पताल में इलाज के लिये कराया गया भर्ती, रादौर के रादौरी रोड की घटना

रादौर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस कर्मचारी पर की फायरिंग...

Radaur, Haryana (Kuldeep Saini) || रादौर में बिना नंबर बाइक सवार दो युवकों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बाइक सवार युवक ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली पुलिस गाड़ी में बैठे एसआई सतीश कांबोज को लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में साथ में मौजूद कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें यमुनानगर रैफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल, डीएसपी रादौर रजत गुलिया के अलावा सीआईए वन इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार व सीआईए टू से राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। घटना के बाद फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस ने जगह जगह नाकाबंदी भी शुरू कर दी।


रादौर थाने में तैनात एसआई सतीश कांबोज टीम के साथ गश्त पर थे। जब वह बस स्टैंड के समीप से गुजर रहे थे तो उन्होंने बिना नंबर की एक बाइक पर दो नकाबपोश युवकों को देखा जो बैंक के बाहर खड़े हुए थे। संदिग्ध लगने पर वह उनके पास जाने लगे तो पुलिस टीम को देखते हुए युवक बाइक लेकर रादौरी रोड़ की ओर भाग लिए। जिसका उन्होंने पीछा किया और रादौरी रोड़ पर स्थित एफसीआई के गोदामों के पास जाकर उन्हें रूकने का इशारा किया। लेकिन नकाबपोश युवकों ने रूकने की बजाए एसआई सतीश कांबोज पर दो फायर कर दिए। जिसमें से एक सतीश के पेट व एक बाजू में जाकर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

वही डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि संदिग्ध युवको को देखकर पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था। लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मचारियों पर गोलियां चला दी। जिससे उनका कर्मचारी सतीश कांबोज घायल हो गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएगें। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।