जननायक जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा की कुरुक्षेत्र में हुई बैठक

पूर्व विधायक रमेश खटक ने कहा कि जिस प्रकार से चौधरी देवीलाल लोगों की दुख में पहुंचकर उनको सुनने और समाधान करने का काम करते थे उसी प्रकार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी चौधरी देवीलाल की राह पर चलते हुए बाढ़ के समय में लोगों के बीच पहुंचे और अधिकारियों की बैठक लेकर जल्द से जल्द लोगों को राहत देने के आदेश दिए।

कुरुक्षेत्र || जननायक जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश खटक ने कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस में जननायक जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शाहबाद से जननायक जनता पार्टी के विधायक राम करण काला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य माया राम चंद्रभानपुरा,जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला, जजपा नेता जसविंदर खेहरा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वही मीटिंग में राजेश पायलट को जिला प्रवक्ता,दिलबाग सिंह गोराया को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष,हरवेल सिंह लाडी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व विधायक रमेश खटक ने कहा कि जिस प्रकार से चौधरी देवीलाल लोगों की दुख में पहुंचकर उनको सुनने और समाधान करने का काम करते थे उसी प्रकार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी चौधरी देवीलाल की राह पर चलते हुए बाढ़ के समय में लोगों के बीच पहुंचे और अधिकारियों की बैठक लेकर जल्द से जल्द लोगों को राहत देने के आदेश दिए।

बैठक में पहुंचे विधायक रामकरण काला ने कहा कि शाहबाद मे बाढ़ के समय बाढ़ पीड़ितों के पास स्वयं पहुंचे और उनको खाद्य सामग्री व अन्य सहायता मुहैया करवाई। और जिन शाहाबाद के निवासियो की बाढ़ में मौत हुई है। उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी उनके द्वारा बात की गई है। वहीं उन्होंने राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला पर तंज कसते हुए कहा कि शाहबाद में आए और सिर्फ भाषण देकर चले गए। अगर वह चाहते तो अपने निजी कोष से बाढ़ पीड़ित या बाढ़ की वजह से जिनकी मौत हुई है। उनके लिए कुछ घोषणा करके जा सकते थे। लेकिन यहाँ पर आकर दिखावा किया और फोटो खिंचवा कर चलते बने।