रोहतक - मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साढ़े नो साल के कार्यकाल में किया समान विकास!

रोहतक || पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पैतृक गांव सांघी से आज भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने विपक्ष को घर मे घेरने  तैयारी शुरू कर दी है विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ को तोड़ने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी आज नजर आई, वहीं हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी निशाना चाहते हुए कहा कि राहुल में बचपना है कैसे देश उनके हाथों में सोपा जा सकता है।

रोहतक || पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पैतृक गांव सांघी से आज भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने विपक्ष को घर मे घेरने  तैयारी शुरू कर दी है विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ को तोड़ने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी आज नजर आई, वहीं हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी निशाना चाहते हुए कहा कि राहुल में बचपना है कैसे देश उनके हाथों में सोपा जा सकता है। साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी नसीहत देते हुए कहा कि बचना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी का अनुसरण करना होगा।

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा अमूमन हरियाणा के सभी गांव में जा रही है लेकिन आज का दिन खास इसलिए रहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई और उनके पैतृक गांव सांघी में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची और भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घर मे घेरने की कोशिश की,यही नहीं हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव ने तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीधे शब्दों में नसीहत देते हुए कहा कि यदि बचाना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुसरण करना जरूरी होगा। हालांकि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अनेक लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया लेकिन भाजपा का इतने बड़े लेवल पर हुड्डा के पैतृक गांव सांघी में पहुंचना राजनीतिक लिहाज से भी बड़ा माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विप्लव देव ने राहुल गांधी पर निशाना चाहते हुए कहा कि जिस नेता में बचपना हो उसे देश कैसे सोपा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा समय रहते समान विकास करते तो स्थिति कुछ और होती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समान काम समान विकास किया है उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में आए भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम से वह काफी उत्साहित है हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव समेत रोहतक से लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत तमाम बड़े नेता आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव संगी में पहुंचे।