कांग्रेस में गुटबाजी की अफवाहें विरोधी फैला रहे हैं, एकजुट होकर कांग्रेस बनाएगी सरकार : शकुन्तला खटक

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी पर खुलकर कहा कि विरोधियों द्वारा इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पहले हिमाचल और अब कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद हरियाणा में पूरा माहौल कांग्रेसमय हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी 4 जून को रोहतक में होने वाली संत सरोमणि कबीरदास जयंती का न्यौता भी दिया

चरखी दादरी। कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुन्तला खटक ने कहा कि आगामी चार जून को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय संत शिरोमणि कबीरदास जयंती ऐतिहासिक होगी एवं भीड़ की दृष्टि से अब तक सबसे बड़ी जयंती होगी। गठबंधन सरकार के शासन काल में लगातार अनुसूचित वर्ग की उपेक्षा हो रही है। ऐसे में उमड़ने वाला जनसैलाब सत्ता पार्टी की कारगुजारियों के खिलाफ एकजुट होकर संकल्प लेगा। शकुंतला खटक दादरी के रेस्ट हाउस में पहुंची और कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी पर खुलकर कहा कि विरोधियों द्वारा इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पहले हिमाचल और अब कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद हरियाणा में पूरा माहौल कांग्रेसमय हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी 4 जून को रोहतक में होने वाली संत सरोमणि कबीरदास जयंती का न्यौता भी दिया। मीटिंग में विधायक ने कहा कि विरोधी कांग्रेस में फूट डालना चाहते हैं, कांग्रेस एक है और एकजुट होकर आगामी विधानसभा व लोकसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।

विधायक शकुंतला ने कहा कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत से हरियाणा में सरकार बनाएगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम होंगे। कहा कि कांग्रेस का संगठन बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष गंभीर हैं और जल्दी ही पार्टी का हरियाणा में संगठन होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता से जुड़े हर मुद्दे को उठा रही है आगे भी उठाती रहेगी।