हिसार में नाबालिग से पड़ोसी दुकानदार ने किया दुष्कर्म...

हिसार के उकलाना में एक शर्मशार करने वाली घटना की सामने आई जिसमें एक दुकानदार युवक ने हैवानियत की हद ही पार कर दी। उकलाना में किरयाणा दुकानदार युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग लडकी के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर करके छानबीन शुरु कर दी है |

हिसार में नाबालिग से पड़ोसी दुकानदार ने किया दुष्कर्म...

हिसार (प्रवीण कुमार) || हिसार के उकलाना में एक शर्मशार करने वाली घटना की सामने आई जिसमें एक दुकानदार युवक ने हैवानियत की हद ही पार कर दी। उकलाना में किरयाणा दुकानदार युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग लडकी के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर करके छानबीन शुरु कर दी है आरोपी को पकडऩे के लिए टीम गठित की है।  जानकारी के अनुसार उकलाना कस्बे  में 14 वर्षीय लड़की के साथ पड़ोसी किरयाना दुकानदार द्वारा दुष्कर्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  14 वर्षीय लडकी घर में अकेली थी। पीडि़ता की मां बाहर गई थी और पिता मजदूरी पर चले गए थे। किरयाना दुकानदार युवक ने उसे अकेली देखकर बुलाया और कहा उनके घर में कोई नहीं इसलिए उनके घर का गेट बंद कर दो।  जैसे ही लड़की दरवाजा बंद करने के लिए आरोपी के घर गई तो दुकानदार ने लडकी को पकड लिया और उसे  अंदर ले जाकर जहां पर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। परिजनो ने कहा कि घटना के बाद लड़की की तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर केस दर्ज कर लिया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस ने पीडित लडकी की मैडीकल जांच भी करवाई है। परिजनो ंकी मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

लड़की पिता ने बताया कि बताया उसकी दुकान पर गई थी। इसी दौरान दुकान दार ने उसे कहा कि उसका घर बंद करके आ जाओं। लडकी घर पर गई तो दुकान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वे पहुचे तो लडकी को उसके घर से लाए है। बाद में उसकी मेडीकल चिकित्सा जांच करवाई। परिजनो ंने आरोप लगाया चिकित्सो ने उसकी बच्ची का देरी से ईलाज किया उसकी तबीयत में सुधार नही आया है। डीएसपी रोहताश सिहाग ने बताया कि उकलाना में एक व्यक्ति ने बालिक के साथ दुष्कर्म किया है इस मामले में आरोपी को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी फरार हो उसे पकडने के लिए टीम का गठन कर दिया है। युवक वही पर किरायाणा की दुकान चलाया है।