नई दिल्ली में रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को नहीं दिए जांयेंगे फ्लैट।

केंद्रीय मंत्री हर्षदीप सिंह ने ट्वीट कर कही थी रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को EWS फ्लैट्स दिए जाने की बात।

नई दिल्ली में रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को नहीं दिए जांयेंगे फ्लैट।

New Delhi (Himanshi Rajput) || बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से केंद्रीय मंत्री हर्षदीप सिंह के 1,110 रोहिंग्या शरणार्थीयों को EWS के दिल्ली के फ्लैट्स दिए जाने के ट्वीट का खंडन करते है, रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को फ्लैट्स ना दिए जाने की बात कही।  
गौरतलब है, की केंद्रीय मंत्री हर्षदीप सिंह ने ट्वीट किया था की 'भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक ऐतिहासिक फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में EWS फ्लैटों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जाएंगी'। इसके बाद BJP को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।    


आर्थिक रूप से वंचित समूहों के लोगों के लिए अपार्टमेंट में रोहिंग्या शरणार्थियों को रखने की अपनी योजनाओं की आलोचना के जवाब में बुधवार को भाजपा ने कहा कि अवैध प्रवासी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं और मोदी सरकार इस मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगी।