आधुनिक फाइटर प्लेन राफेल आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल

आधुनिक फाइटर प्लेन राफेल आज आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले राफेल विमानों की खेप भारतीय वायुसेना को सौंपी और इस मौके पर फ्रांस की रक्षा मंत्री भी मौके पर मौजूद रही। इस मौके पर अंबाला के आसमान में राफेल के साथ साथ तेजस और सारंग हेलिकॉप्टर ने हैरतंगेज करतब दिखाए।

आधुनिक फाइटर प्लेन राफेल आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल

अम्बाला (अंकुर कपूर) || जुलाई के महीने में 5 राफेल विमानों की पहली खेप भारत आई थी और आज उन्हीं राफेल विमानों को विधिवत रूप से एयरफोर्स के बेड़े में शामिल कर लिया गया। आज अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज सहित  एयरफोर्स के आला अधिकारीयों की मौजूदगी में राफेल को एयरफोर्स के बेड़े में शामिल किया गया।

इस मौके पर राफेल को वाटर सेल्यूट देकर बेड़े में शामिल किया गया। वहीँ अंबाला में इस ऐतिहासिक मौके पर राफेल के साथ साथ तेजस फाइटर प्लेन और सारंग हेलिकॉप्टर्स ने हैरतंगेज करतब भी दिखाए। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीँ एयरफोर्स के चीफ ने इस मौके पर अंबाला एयरबेस को शुभकामनाएं दी। जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल के एयरफोर्स के बेड़े में शामिल होने का ऐलान किया और देश के साथ साथ एयरफोर्स को बधाई दी। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने फ़्रांस के साथ भारत के संबंधों पर भी अभिभाषण दिया।

वहीँ फ़्रांस से आए सदस्यों ने भी भारत को विश्वास दिलवाया कि राफेल अपने आप में देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए अहम जहाज है और खुद फ़्रांस ने इसे इस्तेमाल किया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि फ़्रांस की कंपनियां आने वाले समय में भारत में निवेश भी करेंगी।