विधायक राजेंद्र जून ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 24 में चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी को खत्म कर जनता की इस प्रमुख समस्या को खत्म किया जाएगा। राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

बहादुरगढ़ || कांग्रेस पार्टी के हरियाणा में चल रहे हाथ से हाथ जोड़ों अभियान से हरियाणा की भाजपा सरकार की नींद उड़ चुकी हैं। हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को जिस प्रकार से प्रदेश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा हैं उससे निश्चित हैं कि 2024 में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा वार्ड 24 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर वार्ड वासियों से सीधा संवाद करते हुए कहीं। 
विधायक राजेंद्र सिंह जून ने हाथ से हाथ जोड़ अभियान के तहत वार्ड वासियों से संवाद करते हुए कहा कि बहादुरगढ़ सहित हरियाणा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार द्वारा थोपे गए परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी से परेशान हैं। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी को खत्म कर जनता की इस प्रमुख समस्या को खत्म किया जाएगा। राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। बुढ़ापा पेंशन 6000 रुपये की जाएगी और जिन लोगों की पेंशन सरकार ने जबरदस्ती काटी हैं उसे दोबारा चालू किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी को खत्म किया जाएगा, सभी सरकारी पदों को भरा जाएगा तथा कौशल रोजगार निगम को खत्म कर पक्की भर्तियां की जाएगी। हर घर की 300 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया जाएगा, गैस सिलेंडर 500 रुपये हो उस पर काम किया जाएगा, किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।