कुरुक्षेत्र-हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में कहा- 500 साल के बाद भगवान श्री राम मंदिर का हुआ निर्माण!

कुरुक्षेत्र || हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता आज पिपली पेराकीट कुरुक्षेत्र पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि 500 साल के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ है। और 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर के निर्माण को लेकर पूरा देश में खुशी का माहौल है। राम मंदिर के निर्माण के लिए लगभग चार लाख लोगों ने अपना बलिदान दिया है।

कुरुक्षेत्र || हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता आज पिपली पेराकीट कुरुक्षेत्र पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि 500 साल के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ है। और 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर के निर्माण को लेकर पूरा देश में खुशी का माहौल है। राम मंदिर के निर्माण के लिए लगभग चार लाख लोगों ने अपना बलिदान दिया है। और बहुत से लोगों ने यातनाए भी सही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी। और कम से कम प्रत्येक देशवासी अपने घर के अंदर पांच दिए जरूर जलाए। उन्होंने विपक्ष पार्टीयो पर निशाना साधते हुए कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। भगवान राम किसी व्यक्ति विशेष के नहीं बल्कि पूरे देशवासियों के हैं। और भगवान राम के मंदिर के निर्माण की खुशी सभी देशवासियों को होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी पार्टी के द्वारा नहीं बल्कि धार्मिक संस्थाओं के द्वारा किया जा रहा है। और इसमें सभी को भाग जरूर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान उनको सद्बुद्धि दे और वह भगवान राम के दर्शन करने जरूर जाए। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मेरी भावनाएं श्री राम के साथ शुरू से जुड़ी हुई है। और जब भगवान श्री राम मंदिर के लिए आंदोलन हुआ तो उसमें जाने का उनको मौका मिला था। उन्होंने कहा कि कार सेवा और राम भक्त के नाते वह शुरू से ही भगवान राम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा व मेरे साथियों का भी प्रयास रहेगा कि वह भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जाए।