माता वैष्णो देवी के भगतों के लिए खुशखबरी, ऑन लाइन मंगवा सकेंगे प्रसाद...

माता वैष्णो देवी के भगतों के लिए खुशखबरी, कोरोना काल में माता के दर्शन न करने वाले ऑन लाइन मंगवा सकेंगे प्रसाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और डाक विभाग ने मिलाया हाथ, बिलकुल पवित्र तरीके से सुरक्षित पहुंचेगा भगतों तक मां वैष्णो का प्रसाद, बस एक क्लिक या फान से भगत जितना चाहे मंगवा सकते हैं प्रसाद |

माता वैष्णो देवी के भगतों के लिए खुशखबरी, ऑन लाइन मंगवा सकेंगे प्रसाद...

फतेहाबाद (सतीश खटक) || कोरोना काल के चलते दुनिया के बाजार ही नहीं बल्कि लोगों के आस्थाओं केंद्रों को बंद कर दिया, जिसके चलते लोग अपने इष्ट के दर्शन नहीं कर पा रहे। मगर अब माता वैष्णो देवी के भगतों को निराश होने की जरूरत नहीं है। यह खुशखबरी माता के उन भगतों के लिए है जो चाहकर भी वैष्णो देवी जाकर माता के दर्शन नहीं कर पा रहा है।

ऐसे भगतों के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और भारतीय डाक विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है कि भले ही माता के दर्शन न कर पाएं मगर माता के दरबार का पवित्र प्रसाद उन तक जरूरत पहुंच जाएगा। इसके लिए दोनों विभागों ने हाथ मिलाया है। अब पूरे देश के हर कोने में माता भगतों तक माता के दरबार का प्रसाद मिल सकेगा। इसके लिए श्राइन बोर्ड द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट पर लिंक दिया गया है साथ ही एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जिस पर भगत प्रसाद की मात्रा और प्रकार बता कर आर्डर कर सकता है, बाकी काम डाक विभाग करेगा। फतेहाबाद के डाकघर के मुख्य डाकपाल ने बताया कि भारतीय डाक विभाग पूर्णतया पवित्रता का ख्याल रखते हुए सुरक्षित तरीके से प्रसाद को भगतों तक पहुंचाने का वायदा करता है और इसकी शुरआत हो चुकी है।