कुरुक्षेत्र- ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में शामिल होने पर अपने संबोधन में जेपी नड्डा बोले भगवद्गीता हजारो वर्ष उपरांत आज भी प्रासंगिक!

कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में शामिल होने पर अपने संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले भगवद्गीता हजारो वर्ष उपरांत आज भी प्रासंगिक, कहा अंधेरे से उजाले व अज्ञानता से प्रकाश का मार्ग भगवद्गीता दिखाती है|

कुरुक्षेत्र || ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में शामिल होने पर अपने संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भगवद्गीता हजारो वर्ष उपरांत आज भी प्रासंगिक तथा हमे अंधेरे से उजाले व अज्ञानता से प्रकाश का मार्ग भगवद्गीता ही दिखाती है, भजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भगवद्गीता पढ़कर मॉनव जीवन सार्थक हो सकता है|

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसी को भी अपने जीवन को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाना अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाना के हुए रास्ते से सही रास्ते पर लाना अपने आत्म विश्लेषण को और मजबूत बनाना वह जितना भागवत गीता का अध्ययन करेगा उसका जीवन उतना ही स्पष्ट से आगे बढ़ेगा 
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि भगवत गीता एक ऐसा ग्रंथ है जो आज भी चिंतक इस पर विचार करते हैं की अशांति के समय कैसे शांति व सद्भाव का संदेश दिया गया जो युगों युगों उपरांत आज भी सार्थक है|