गुरुग्राम-प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का बयान!

गुरुग्राम || लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम स्थित प्रदेश कार्यालय ‘‘गुरु कमल’’ में प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठकें ली। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित लोगों तक जल्दी से जल्दी पहुंचाने पर चर्चा हुई।

गुरुग्राम || लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम स्थित प्रदेश कार्यालय ‘‘गुरु कमल’’ में प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठकें ली। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित लोगों तक जल्दी से जल्दी पहुंचाने पर चर्चा हुई। विकसित भारत संकल्प यात्रा को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने और हरेक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर भी मंथन हुआ। 

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य डिजिटल भारत से अपने कार्यकर्ताओं को सुदृढ़ करना है ताकि भारत को विकसित बनाने में वे अपनी भूमिका निभा सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बैठक में नमो ऐप के जरिये ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता तैयार करने और विकसित भारत एंबेसडर बनाने की बात भी कही। प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि नमो ऐप पर सक्रिय रहकर मोदी सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोगी बने। नायब सैनी ने कहा कि करोड़ों लोग मोदी एप से पहले ही जुड़े हुए हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं को इस संख्या को और बढ़ाना है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नमो ऐप को ज्यादा से ज्यादा लोगों से डाउनलोड करवाएं ताकि केंद्र सरकार की योजनाएं इस ऐप के माध्यम से घर-घर पहुंच सके। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में भी बैठक में गहनता से चर्चा हुई। नायब सैनी ने कहा कि हम सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए एक-एक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जब सभी  पात्र लोगों तक पहुंचेगा तो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देखा गया विकसित भारत का सपना 2047 तक साकार होगा। नमो ऐप से संबंधित बैठक में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि नमो एप के माध्यम से लोग प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का ऑफिशियल ऐप है, जिसके जरिए वे छात्र, किसानों, गरीब, महिलाओं व आम जनता से सीधे बात करते हैं। इतना ही नहीं, नमो ऐप के माध्यम से लोग प्रधानमंत्री को सुझाव भी भेज सकते हैं।