गुरुग्राम-सेक्टर 15 में निर्माणधीन इमारत की दीवार गिरने से 2 मजदूर दबे!

गुरुग्राम || साइबर सिटी के सेक्टर 15 में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर की दीवार गिरने से दो मजदूर दब गए। मंदिर की दीवार गिरने की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड व सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुच गई और राहत एवम बचाब कार्य मे जुट गई। एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकल कर इलाज के लिए होस्पिटल में भर्ती करवाया गया है|

गुरुग्राम || साइबर सिटी के सेक्टर 15 में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर की दीवार गिरने से दो मजदूर दब गए। मंदिर की दीवार गिरने की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड व सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुच गई और राहत एवम बचाब कार्य मे जुट गई। एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकल कर इलाज के लिए होस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही जिला प्रशासन की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। सिविल डिफेंस अधिकारी मोहित की माने तो दीवार के नीचे मजदूरों के दबने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुच कर राहत एवम बचाब कार्य शुरू कर दिया गया है। एक मजदूर को मलबे के नीचे से निकला गया है। उसका इलाज होस्पिटल में चल रहा है। अभी सर्चिंग की जा रही है। 

वही पुलिस की माने तो कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि सेक्टर-15 में मंदिर के पास दीवार गिर गई है, जिसके नीचे कुछ मजदूर दब गए है। पुलिस मौके पर पहुची ओर मलबा हटाने में जुट गई। मलबे के नीचे से एक मजदूर को निकाल लिया गया है और उसे इलाज के लिए होस्पिटल में दाखिल करवाया गया है| सेक्टर-15 में निर्माणाधीन मंदिर की दीवार के नीचे कितने मजदूर दबे है इसकी जांच में पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई है। मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।