किसान नेता मंगल सिंह खरेटा की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता मंगल सिंह खरेटा ने कांग्रेस सरकार में किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए ऊंट गाड़ी पर अमृतसर से दिल्ली के इंडिया गेट तक दूरी तय कर किसानों की आवाज को बुलंद किया था। इसके बाद भी वे किसान सभा के पदाधिकारी रहते हुए किसानों की आवाज को बुलंद किया। उन्होने दो बार  विधानसभा का चुनाव लड़ा।

भिवानी।। खावा निवासी किसान नेता मंगल सिंह खरेटा (65) की रविवार को तोशाम-बहल मार्ग पर गांव पटौदी के पास रात 8.30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। बाइक सवार किसान नेता को अज्ञात वाहन करीब 100 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही तोशाम पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। किसान नेता मंगल सिंह खरेटा बाइक से तोशाम से अपने गांव खावा की ओर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी भेज दिया है। किसान नेता मंगल सिंह खरेटा ने कांग्रेस सरकार में किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए ऊंट गाड़ी पर अमृतसर से दिल्ली के इंडिया गेट तक दूरी तय कर किसानों की आवाज को बुलंद किया था। इसके बाद भी वे किसान सभा के पदाधिकारी रहते हुए किसानों की आवाज को बुलंद किया। उन्होने दो बार  विधानसभा का चुनाव लड़ा। मंगल सिंह खरेटा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल व उनकी पुत्रवधू पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी दोनों के सामने विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। मंगल सिंह खरेटा गांव के सरपंच भी रहे। मंगल सिंह खरेटा ने पंचायत समिति व जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था।

मंगल सिंह सोनीपत के गांव मुंडलाना में आयोजित हुई महापंचायत में भाग लेकर अपने गांव खावा जा रहे थे. रास्ते में एक अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे उनकी मृत्यु हो गई. इस मामले में उनके परिजनों और अन्य किसान संगठनों ने सरकार से मांग की है कि इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए। घटना है या दुर्घटना या किसी की साजिश। उन्होने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।