आशा वर्कर्स ने लघु सचिवालय परिसर में बवाल काटा, जेल जाने की हठधर्मी पर अड़ी

आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश भैरवी की अगुवाई में आशा वर्कर्स ने लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए अपनी गिरफ्तारियां दी। आशाओं ने कहा कि बीते 49 दिनों से हड़ताल कर धरना दे रही हैं लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

चरखी दादरी || अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताली आशा वर्कर्स ने दादरी के लघु सचिवालय परिसर में बवाल काटा और जेल जाने की हठधर्मिता पर अड़ी रही। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जेल भरो आंदोलन के दौरान दादरी जिले की 400 आशा वर्कर्स ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में भेजा जहां उन्होंने सरकार से जेलों में बंद करने की मांग करते हुए कहा कि वे जेल में जाने के बाद भी अपना आंदोलन जारी रखेंगी। वहीं ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने अस्थाई जेल से आशाओं को रिहा कर दिया। आशाओं ने कहा कि मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। जल्द ही केंद्रीय कमेटी की कार्यकारणी मीटिंग बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश भैरवी की अगुवाई में आशा वर्कर्स ने लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए अपनी गिरफ्तारियां दी। आशाओं ने कहा कि बीते 49 दिनों से हड़ताल कर धरना दे रही हैं लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और बाद में जिले की 400 आशा वर्कर्स ने गिरफ्तारी दी। दादरी पुलिस द्वारा ने उन्हे पुलिस के वाहनों के अलावा हरियाणा रोडवेज की बसों में अस्थाई जेल में ले जाया गया। कमलेश भैरवी ने कहा कि कुछ दिन पहले वे विधानसभा का घेराव करने जा रही थी उसी दौरान पुलिस ने उनके घर पहुंचगई थी और उन्हें जाने से रोक दिया गया था। जिससे आशा वर्कर्स में पुलिस के प्रति भी रोष था और उन्हेांने निर्णय लिया था कि वे स्वयं गिरफ्तारी देकर जेल भरेंगी। उसी के तहत आज जेल भरो आंदोलन कर पूरे प्रदेश में 22 हजार आशा वर्कर्स ने गिरफ्तारी दी है।