सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल में 26वीं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल में 26वीं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिंदू दारासिंह, प्रसिद्ध फिल्म कलाकार व हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, कॉलेज के प्राचार्य अतुल मंगला, अतिरिक्त महाधिवक्ता, हरियाणा, कॉलेज के उप प्रधानाचार्य अनिल मोहन, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के निदेशक मनीषा ने किया.

सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल में 26वीं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

||Palwal || Kartik Bhardwaj || सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल में 26वीं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिंदू दारासिंह, प्रसिद्ध फिल्म कलाकार व हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, कॉलेज के प्राचार्य अतुल मंगला, अतिरिक्त महाधिवक्ता, हरियाणा, कॉलेज के उप प्रधानाचार्य अनिल मोहन, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के निदेशक मनीषा ने किया | मंगला, कॉलेज प्राचार्य डॉ.अनीता कौशिक व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. आशा दहिया सहित सभी शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल भवन का उद्घाटन किया गया।

जिसमें छात्राओं के लिए बैडमिंटन कोर्ट और टेबल टेनिस कोर्ट भी उपलब्ध है।वहीं, कॉलेज की वार्षिक पत्रिका वागीश्वरी का विमोचन किया गया।मुख्य अतिथि बिंदु दारासिंह व सूरजपाल अम्मू ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें खेल प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, थ्री लेग रेस, शॉट पुट, लंबी कूद, डबल डेकर, रस्साकशी, भाला फेंक, चक्का फेंक, मटकी दौड़, बोरी दौड़, नींबू दौड़, 400 मीटर चौकी दौड़,स्लो साइकिल रेस, चैंटिंग रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया। समारोह को मनोरंजक बनाते हुए कॉलेज की छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया।इस पूरे खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. आशा दहिया एवं डॉ. सोनिया भारद्वाज ने सफलतापूर्वक किया | कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पायल बीए तृतीय वर्ष को दिया गया।