फतेहाबाद में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

फतेहाबाद में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, रोडवेज कर्मचारियों का कहना, नई तबादला नीति से खफा है रोडवेज के कर्मचारी, रोडवेज द्वारा कर्मचारियों के हित में बनाई जाए नई तबादला नीति,  कर्मचारियों को पक्का करने और विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी 11 जून को करेंगे फरीदाबाद में परिवहन मंत्री के घर का घेराव, 26 जून को की जाएगी 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल, पूरे हरियाणा में बसों का चक्का रहेगा जाम।

||Delhi||Nancy Kaushik||फतेहाबाद में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, रोडवेज कर्मचारियों का कहना, नई तबादला नीति से खफा है रोडवेज के कर्मचारी, रोडवेज द्वारा कर्मचारियों के हित में बनाई जाए नई तबादला नीति,  कर्मचारियों को पक्का करने और विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी 11 जून को करेंगे फरीदाबाद में परिवहन मंत्री के घर का घेराव, 26 जून को की जाएगी 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल, पूरे हरियाणा में बसों का चक्का रहेगा जाम।
फतेहाबाद में आज रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि परिवहन विभाग के द्वारा रोडवेज कर्मचारियों के लिए नई तबादला नीति शुरू की गई है, इस ऑनलाइन तबादला नीति के चलते कर्मचारी काफी परेशान है, उन्हें सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर अपनी ड्यूटी करनी पड़ रही है। यही कारण है कि आज उन्हें धरना देने पर मजबूर होना पड़ा।
मीडिया से बातचीत करते हुए रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा रोडवेज में ऑनलाइन नई तबादला नीति बनाई गई है जिसके चलते कर्मचारी काफी परेशान है और उन्हें सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर ड्यूटी करनी पड़ रही है, इस तबादला नीति को वापस लेकर कर्मचारियों के हित में नई तबादला नीति बनाई जाए।  उन्होंने कहा कि रोडवेज में बसों की संख्या को बढ़ाने, कर्मचारियों को पक्का करने, कई वर्षों से रुका हुआ कर्मचारियों का बोनस देने, संबंधित कई मांगे हैं। मार्च महीने में परिवहन मंत्री से उनकी बातचीत भी हुई और सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गय। लेकिन अब तक वह मांगे पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसी के चलते अब 11 जून को रोडवेज कर्मचारी फरीदाबाद में परिवहन मंत्री के घर का घेराव करेंगे और उसके बाद 23 जून को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करके सरकार को नींद से जगाने का काम किया जाएगा।